फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहबाजारी वसूली को लेकर भाजपा नेता और ठेकेदार के बीच कहासुनी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। नगर पंचायत कार्यालय पर शुक्रवार शाम भाजपा कार्यकर्ता और एक ठेकेदार के बीच जमकर कहासुनी और हंगामा हो गया। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया है। हालांकि देर शाम तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय का एक ठेकेदार तहबजारी का ठेका चलाता है। बताया कि वह शुक्रवार को बाजार में उगाही कर रहा था। इसी दौरान भाजपा के एक कार्यकर्ता से तहबाजारी की वसूली को लेकर उसका विवाद हो गया। बताया कि इसके कुछ देर बाद दोनों नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंच गये। वहां भी दोनों के बीच नगर पंचायत कार्यालय में कहासुनी और हंगामा हो गया। इसकी जानकारी पाकर पहुंची लावड़ पुलिस ने मामले की जानकारी की। बताया कि देर शाम तक भी किसी पक्ष ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी। वहीं, लावड़ चौकी इंचार्ज शिववीर भदौरिया का कहना है कि दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इस मामले में यदि तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें