फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज अंधड से विद्युत आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। बीते बुधवार और बृहस्पतिवार को चले अंधड़ ने बिजली आपूर्ति चौपट कर दी। कई जगह पेड़ गिरने से ट्रांसफार्मर के जोडे़ टूट गए। अंधड़ से सबसे अधिक नुकसान बागान मालिकों को हुआ।
विज्ञापन

अंधड़ से बिजली आपूर्ति प्रभावित होने पर लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, विद्युत निगम कर्मचारी रात-दिन लाइन को दुरुस्त करने में लगे रहे। बहसूमा को छोड़ समस्त देहात क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप रही। देर शाम को आई तेज आंधी से कस्बा निवासी विजय नागर के कोल्हू के सामने ट्रांसफार्मर के ऊपर तेज अंधड़ में यूके लिपटिस का पेड़ गिरने से तार खिंचकर ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। वहीं, शाहपुर में अजब सिंह पुत्र जगत की ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर गिरने से फट गया। शाहपुर और बटावली फीडर पर आम के बाग और पापुलर के पेड़ कई जगह पर गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप रही। हालांकि विद्युत निगम के समस्त कर्मचारी विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की जुगत में लगे रहे। विद्युत आपूर्ति देर शाम तक सुचारू नहीं हो सकी थी। वहीं, इस संबंध में जेई सुरेंद्र सिंह का कहना है कि समस्त स्टाफ तेज अंधड़ में आए फाल्ट दूर करने में लगे हैं। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति सुचारू की जाएगी।
इसके अतिरिक्त आम बागवानों को कच्चा आम गिरने से भारी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। कस्बा निवासी गय्यूर ने बताया कि उसने बटावली मार्ग पर अकबरपुर में आम के बाग ले रखे हैं। गत दिवस आए तूफान से भारी मात्रा में कच्चा आम गिरने से काफी नुकसान हो गया। मंडी में आम किसी भाव कोई पूछने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें