फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

0ेंहू क्रय की स्थिति ज्यों की त्यों

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गेहूं क्रय केंद्र की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। विधायक और डीएम के आदेश के बावजूद महज एक गाड़ी गेहूं उठ सका। बृहस्पतिवार सुबह हुई बरसात में गेहूं भीग गया। वहीं, खाली बोरे उचित मात्रा में नहीं होने के कारण क्रय केंद्र पर किसानों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

खरखौदा गेहूं क्रय केंद्र पर भारी अनियमितता
किसान चार दिन से क्रय केंद्र पर डटे थे। यहां तीन दिन से बारदाना नहीं होने से किसानों का गेंहू नहीं खरीदा जा सका था। बैंकों में कनेक्टिविटी सुचारू नहीं होने से किसानों का करीब एक सप्ताह का बकाया भुगतान भी नहीं मिल पा रहा था। इसको लेकर किसानों ने भारी हंगामा किया था। जिसमें किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया था। वहीं, किसानों की समस्याओं की बाबत अधिकारियों से बात की थी। जिसमें डीएम ने एडीएम प्रशासन समेत अधिकारियों की टीम बनाकर पहले फफूंडा गेहूं क्रय केंद्र पर छापा मारा था। हालांकि यहां से डीएम को जरूरी काम आ जाने से लौटा पड़ा था। खरखौदा क्रय केंद्र पर विधायक सत्यवीर त्यागी और एडीएम प्रशासन ने टीम के साथ खरखौदा क्रय केंद्र पर छापेमारी की थी। यहां किसानों ने खाली बोरे नहीं होनेे, किसानों का गेहूं का बकाया भुगतान नहीं मिलने, किसानों को केंद्र पर बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने, केंद्र पर पेयजल की व्यवस्था न होने समेत कई शिकायतें की थीं। जिसमें विधायक समेत एडीएम ने जिला प्रबंधक पीसीएफ को मौके पर ही कैंप करने का आदेश जारी किया था। पीसीएफ के प्रबंधक ने मौके पर पड़ा हजारों कुंतल गेहूं उठाने का आदेश दिया था। विधायक और प्रशासन के आदेश के बाद भी बुधवार को केवल 210 कुंतल गेहूं वहां से उठ सका। केंद्र पर खाली बोरे भी उचित मात्रा में नहीं हैं। बृहस्पतिवार सुबह खाली बोरे आये तब ही गेहूं तौला गया।
बारिश में भीगता रहा गेंहू
खरखौदा गेहूं क्रय केंद्र पर हजारों कुंतल गेहूं खुले में पड़ा है। यदि यहां बोरे होते तो गेहूं का बारिश से बचाया जा सकता था। यहां गेहूं को बारिश से बचाने का कोई साधन नहीं है। जिस कारण बृहस्पतिवार सुबह हुई बरसात में गेहूं भीगता रहा। वहीं, खरखौदा कस्बा में बंदर अधिक है। जिस कारण खुले में रखे गेहूं के बोरों को बंदर भी काटकर नष्ट कर रहे हैं। जिससे बोरों का वजन घट रहा है।
विज्ञापन

बोरे समय-समय पर मिल रहे हैं। वहीं, किसानों का गेहूं सुचारू ढंग से तौला जा रहा है। केंद्र पर अधिक किसान पहुंच रहे हैं। जिससे खरीद का दबाव बना हुआ है।-बिजेंद्र त्यागी, क्रय केंद्र इंचार्ज खरखौदा
विज्ञापन

मुख्य बातें
डीएम के आदेश के बावजूद खरखौदा क्रय केंद्र पर खुले में पड़ा गेहूं
किसानों की सहुलियतों पर नहीं दिया जा रहा है ध्यान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें