यूपीएससी में अच्छी रैंक आने पर बांटी मिठाई
मोदीपुरम। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में मोदीपुरम की गोल्डन एवेन्यू कालोनी निवासी हर्षित सैनी ने फिर से बाजी मारते हुए अपनी रैंक में सुधार कर मोदीपुरम और अपने गांव का नाम रोशन किया है।
मूल रुप से सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र के गांव माजरी निवासी रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर आरके सैनी वर्तमान में रुड़की रोड की गोल्डन एवेन्यू कालोनी में रहते है। आरके सैनी के बेटे हर्षित सैनी ने पिछले वर्ष परीक्षा में 884 वी रैंक प्राप्त की थी। इसके बाद से ही वह मेहनत कर रहा था। वर्ष 2017 के रिजल्ट में हर्षित ने 742 वी रैंक प्राप्त की है। हर्षित के पिता आरके सैनी ने बताया कि वर्तमान में वह इंडियन पोस्ट एवं टेलीग्राम विभाग दिल्ली में अधिकारी अंडर ट्रेनिंग है। हर्षित की रैंक में सुधार आने पर गोल्डन एवेन्यू और पैतृक गांव में खुशी मनाई और मिठाई बांटी गई।