फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरस रही आग, सड़कें सूनी, बाजार बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान से बरस रही आग, सड़कें सूनी, बाजार बेहाल
विज्ञापन

मोदीपुरम। दिन निकलते ही आसमान से बरस रही आग और लू के थपेड़ों ने हालत खराब करनी शुरू दी है। दोपहर तक गर्मी का असर इस कदर बढ़ रहा है कि घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। जिसके चलते सड़कें सूनी हो रही हैं तो ग्राहकों के न पहुंचने पर बाजारों में सन्नाटे की स्थिति पैदा हो रही है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने आज और कल आंधी और बूंदाबांदी से फौरी तौर पर राहत मिलने के आसार जताए हैं।
वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस तरह वैशाख मास (अप्रैल) में गर्मी पड़ रही है, वह ज्येष्ठ मास (मई) में पड़ती है। अप्रैल में औसत तापमान अमूमन 30 से 33 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। लेकिन इस बार तो तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। लू भरी गर्मी दिन निकलते ही शुरू हो रही है। दोपहर के 12 बजते-बजते तो हाल यह हो जाता है कि तपती धूप में जरूरी काम से ही घर से निकलना हो रहा है। जिसके चलते शहर में शाम के बाद ही चहल-पहल दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह के समय आंशिक बादल आने के बाद फिर से मौसम साफ दिखा, जिसके बाद गर्मी बढ़ गई। जिसके कारण दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं रहा। लेकिन रात का तापमार पिछले दिन के मुकाबले तीन डिग्री बढ़ गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 40.1 और न्यूनतम तापमान 22.7 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 36 और न्यूनतम आर्द्रता 18 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अप्रैल में ऐसा मौसम ठीक नहीं है। तापमान की बढ़ोतरी के साथ लू के थपेड़ों का असर भी तेज हो गया है। शुक्रवार और शनिवार को वेस्ट यूपी में मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी के आसार है। आंधी भी आ सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें