फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से लगी थी लावड़ के मकान में आग

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला।
विज्ञापन

कस्बे में शनिवार को एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से तीन लोग झुलस गए थे। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस की जांच में प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण गैस रिसाव सामने आ रहा है।
विज्ञापन

कस्बे के तीरगरान निवासी हाजी सलीम के मकान में बीते शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी। अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया था। आग से घर मालिक सलीम, उसका चचेरा भाई वसीम और शोएब बुरी तरह से झुलस गए थे। आग से झुलसे तीनों लोगों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां शोएब की हालत गंभीर बताई गई है। वहीं, कस्बे में पटाखे बनाने के दौरान आग लगने की चर्चा थी। पुलिस जांच में प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण गैस रिसाव सामने आया है। लावड़ चौकी इंचार्ज शिवबीर सिंह भदौरिया का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें