फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल भरी हवा चली, बूंदाबांदी से गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सुबह के समय आसमान पर काले बादल और बूंदाबांदी के बीच दिन भर मौसम बदलता रहा। धूल भरी हवा ने भी असर दिखाया। कभी धूप तो कभी बादलों के बीच उतार-चढ़ाव का दौर बना रहा। देर शाम फिर से बादल छा गए। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी 24 घंटे तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वेस्ट यूपी में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। जिसके साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। दिन निकलते ही काले बादलों के बीच बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद मौसम थोड़ा साफ हुआ तो फिर धूप ने असर दिखाया। इस बीच आंधी ने शहरवासियों को परेशान किया। देर शाम कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया।
मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 48 व न्यूनतम 20 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2 डिग्री और रात के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि अभी चौबीस घंटे तक मौसम ऐसे ही रहेगा। हल्की बारिश के साथ आंधी के आसार बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें