फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो और टाटा मैजिक में भिडंत में कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा।
विज्ञापन

गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर बृहस्पतिवार को डूंगर गांव के सामने बोलेरो और टाटा 407 गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों वाहनों में सवार लगभग एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। घायलों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की जानकारी पाकर पहुंचे सीओ और पुलिस ने वाहनों में फंसे घायलों को राहगीरों की मदद से बाहर निकालकर जिला अस्पताल और सीएचसी में भर्ती कराया। हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार दोपहर में गंगनहर पटरी चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर डूंगर गांव के सामने हुआ। जानकारी के मुताबिक सरधना के गांव मुल्हेड़ा से टाटा 407 गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग लखवाया गांव से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान गंगनहर पटरी पर डूंगर गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से टाटा 407 की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बोलेरो में टाटा 407 की टक्कर लगने से उसके परखचे उड़ गए। दोनों वाहनों में सवार बच्चों और महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पाकर सीओ सरधना संतोष कुमार रोहटा पुलिस को साथ लेकर पहुंचे और बोलेरो में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकालकर गंभीर हालत एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। हालांकि टाटा 407 में सवार महिलाओं और बच्चों को पीएचसी में भर्ती कराया। हादसे में बोलेरो सवार दिनेश और ललित निवासी बाड़म गंभीर रूप से जख्मी हुए। उधर, टाटा 407 सवार मीरापुर निवासी विक्रम और भिखारी, गांव लखवाया निवासी अरविंद, उषा, मनोज, हर्ष, रीना आदि समेत लगभग एक दर्जन घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे के बाद गंगनहर पटरी पर जाम लग गया। हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

मुख्य बातें
गंगनहर पटरी पर डूंगर गांव के समीप हुए हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल
गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल और सीएचसी में भर्ती कराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें