मवाना। भारती महिला एवं जन कल्याण समिति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सोमवार को उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में सरकारी सस्ता गल्ले की दुकान से बेहद खराब गुणवत्ता वाला नमक उपभोक्ताओं को दिए जाने की शिकायत की। उन्होंने इसके वितरण पर रोक लगाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर सात मई से उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है।
समिति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को दिए ज्ञापन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी राशन की दुकानों पर अन्य खाद्य सामग्री के साथ-साथ राशन कार्ड धारकों को खाद्य नमक का भी वितरण किया जा रहा है। इसकी गुणवत्ता बेहद खराब है। उन्होंनेे बताया कि उनकी सब्जी का रंग काला हो गया तथा स्वाद भी खाने योग्य नहीं था। ज्ञापन में कार्रवाई करते हुए अच्छी गुणवत्ता वाले नमक का वितरण कराने की मांगी है। वहीं, मौजूदा नमक वितरण पर रोक लगाने की मांग की है। जल्द ही मांग पूरी नहीं होने पर संस्था के अध्यक्ष रियाजुद्दीन मलिक ने सर्मथकों के साथ सात मई से उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में रियाजुद्दीन मलिक, इरमनशी, खुर्शीदा, इरशाद, जौहरा, बबीता रानी, आबिदा आदि थे।