फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यादीप ग्लोबल में बैशाखी का पर्व मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। विद्यादीप ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार को डा. भीमराव आंबेडकर जयंती और बैसाखी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भीमराव आंबेडकर शीर्षक से आयोजित निबंध प्रतियोगिता में उनके जीवनवृत्त, सराहनीय कार्य एवं उपलब्धियों पर लिखा। कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं ने वैसाखी के अवसर पर पंजाबी धुनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। किंडरगार्टन के नन्हें मुन्नो ने छोटा भीम मूवी का लुत्फ उठाया। सीनियर कोर्डिनेटर बबीता तिवारी तथा जूनियर कोर्डिनेटर ललिता त्यागी ने बैसाखी पर जानकारी दी। स्कूल प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने बच्चों को संबोधित किया।
विज्ञापन


फिल्म गुरु नानक शाह फकीर पर रोक लगाने की मांग
मवाना। खालसा यूथ क्लब द्वारा एसडीएम को ज्ञापन देकर गुरु नानक शाह फकीर पर बनाई गई फिल्म में उनके जीवन को सही नहीं दर्शाने का आरोप लगाते हुए बैन किए जाने की मांग की है।
खालसा यूथ क्लब ने एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव को दिए ज्ञापन में कहा कि फिल्म नानक शाह फकीर में गुरु नानक शाह जी के जीवन चरित्र को सही नहीं दर्शाया गया है। फिल्म के ट्रेलर में जो दिखाया जा रहा है, उस आधार पर भी उक्त फिल्म से सिख धर्म की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। उक्त फिल्म को बैन किए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर गुलाब सिंह, प्रधान भूपेंद्र सिंह, जीवन सिंह, प्रधान त्रिलोक सिंह आदि के नाम हैं।
विज्ञापन


घटिया नमक बेचे जाने पर रोष
मवाना। भारती महिला एवं जनकल्याण समिति की बैठक में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से दिए जा रहे घटिया नमक पर रोष जताया। इस संबंध में 16 अप्रैल को एसडीएम को ज्ञापन देकर इसे बंद कराए जाने की मांग की जाएगी। बैठक में रियाजुद्दीन मलिक, बिलाल मंसूरी, रबनवाज, एमएन सैफी, इरशाद अंसारी, इरम नसी, बबीता, आबिदा, मुन्नी, खुर्शीदा, जौहरा, राशिदा आदि उपस्थित थीं।

शूटर रवि का स्वागत किया
मवाना। रालोद के जिलाध्यक्ष राहुल देव के साथ कार्यकर्ता गांव भैंसा पहुंचे तथा अंतर्राष्ट्रीय शूटर रवि कुमार का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रतन सिंह, नरेंद्र खजूरी, ब्रह्मपाल, राजकुमार सांगवान, सुनील रोहटा, चेयरमैन अयूब कालिया आदि काफी संख्या में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें