खरखौदा। गांव बिजौली में एसके क्रिकेट एकेडमी चलाई जा रही है। जिसमें गांव बिजौली समेत आसपास के कई गांवों के छात्र प्रैक्टिस कर रहे हैं। गांव छतरी निवासी रोहित चंदेल पुत्र विजयपाल चंदेल भी एकेडमी में प्रेक्टिस कर रहा है। उसका बृहस्पतिवार को यूपी 19 की जिला स्तरीय टीम में चयन हो गया है। शुक्रवार को एकेडमी में इस उपलक्ष्य में खुशियां मनाई गईं और मिठाई बांटी गई। एकेडमी के प्रबंधक बीपी त्यागी एवं प्रधानाचार्य डॉ. रुचि गर्ग ने कोच लोकेश यादव एवं छात्र को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अंशु त्यागी, रवि त्यागी, सीमा त्यागी, नितिन त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।