फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर जयंती के मद्देनजर तहसील में कंट्रोल रुम स्थापित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने आंबेडकर जयंती के मद्देनजर सभी आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। तहसील में कंट्रोल रूम स्थापित करके उस पर 24 घंटे के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। वहीं, तहसीलदार, तहसीलदार न्यायिक तथा नायब तहसीलदार को अपने क्षेत्रों के गांवों में राजस्व निरीक्षक और लेखपालों के साथ 13 से 15 अप्रैल तक रात्रि विश्राम करेंगे। वे छोटी-छोटी घटनाओं पर निगरानी रखने और ग्रामीणों में आपसी समन्वय बनाने का काम करेंगे।
उल्लेखनीय है कि एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में बीती दो अप्रैल को सड़कों पर उतरे दलित समाज के साथ कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ तथा बाजार में लूट की घटना के बाद पुलिस प्रशासन सजग नजर आ रहा है। 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के मद्देनजर उपजिलाधिकारी ने तहसील परिसर में कमरा नंबर 14 में तत्काल प्रभाव से कंट्रोल रूम स्थापित करके नौ से 14 अप्रैल तक सुबह नौ से पांच बजे तक तथा शाम पांच से रात्रि एक बजे तक, रात्रि एक बजे से प्रात: 5 बजे तक। इसके बाद से सुबह 9 बजे तक तीन शिफ्ट में दो-दो कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। जिनको एसडीएम ने निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली समस्त सूचनाओं को रजिस्टर में अंकित कर तत्काल उनको अवगत कराने को कहा है। कोई भी कंट्रोल रूम में फोन नंबर 01233-274242 पर जानकारी दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार, तहसीलदार न्यायिक तथा नायब तहसीलदार हस्तिनापुर को आदेशित किया है कि वे लोग अपने क्षेत्रों के गांवों में राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को साथ लेकर 13 से 15 अप्रैल तक रात्रि विश्राम करके ग्रामीणों से छोटी से छोटी घटनाएं या तनाव की स्थिति की जानकारी एकत्रित करें। साथ ही ग्रामीणों में आपसी समन्वय स्थापित करके हर घटना पर निगाह रखेंगे तथा उक्त जानकारी तत्काल उनको और क्षेत्राधिकारी को देंगे। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।
मुख्य बातें
तीन शिफ्ट में ड्यूटी करके कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे
छोटी-छोटी घटनाओं पर निगरानी रखेंगे और आपस में समन्वय बनाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें