फलावदा। नगर पंचायत द्वारा कराए रहे विकास कार्यों का अधिशासी अधिकारी पवित्रा कुमारी त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण करके ठेकेदार को मानक के अनुसार सामग्री लगाने की हिदायत दी। विकास कार्यों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया है।
नगर पंचायत फलावदा की अधिशासी अधिकारी पवित्रा कुमारी त्रिपाठी ने बताया कि नगर में नया सवेरा योजना अंतर्गत विकास कार्य किए जा रहे हैं। इनका निरीक्षण करके ठेकेदार को मानक के अनुसार सामग्री लगाने एवं समय से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। नगर के तालाब किनारे रैलिंग एवं नैडू चौराहे का सौंदर्य कराने का मुद्दा बोर्ड बैठक में उठाया गया था। ओवरलोड तालाब के पानी निकासी जल्द करा दी जाएगी। नैडू चौराहे पर जगह कम होने के कारण चौराहा नहीं बनाया जा सकता है।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली
फलावदा। ग्राम सनौेता स्थित प्राथमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोहम्मद साबिर एवं ग्राम प्रधान रिहाना द्वारा झंडी दिखाकर किया गया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा समस्त अध्यापकों द्वारा सर्व शिक्षा अभियान से संबंधित नारे बोलकर ग्रामवासियों से अपने बच्चों का दाखिला कराने की अपील की गई। गांव के मुख्य चौराहों पर नुक्कड़ नाटकों द्वारा ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। विद्यालय में कार्यरत मुनीर अहमद ने बाल शिक्षा अधिकार के संदर्भ में जानकारी दी कि सरकार द्वारा 6 से 14 वर्ष के बच्चों को अनिवार्य तथा निशुल्क शिक्षा का प्रबंध किया गया है। विद्यालय में प्रत्येक कक्षा हेतु अलग-अलग कक्ष तथा प्रशिक्षित शिक्षकों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी दी। रैली गांव का भ्रमण करते रैली स्कूल प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई। यहां अनिल कुमार, वंदना, नसरीन, सुरेंद्र, पंकज, सुनीता, तेजवीर, बिजेंद्र, जाकिर आदि मौजूद रहे।
ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाई
फलावदा। कस्बे के नैडू रोड स्थित विद्या संस्कार एकेडमी में समाज सुधारक बृहस्पतिवार को सेवक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने महात्मा ज्योतिबा फुले का समाज को सुधारने एवं कुरीतियों का अंत करने क ेयोगदान पर विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य कविता सैनी ने ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक कुलदीप सैनी, अजय, हिना, साजमा, साक्षी, सविता, रिंकी आदि स्टाफ मौजूद रहा। दूसरी ओर आर्ष विद्या मंदिर फलावदा में भी ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां मुकेश आर्य, राजू सैनी, देवदत्त सैनी आदि मौजूद रहे।