फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की पर्चियों तथा इंडेट जारी कराने को लेकर किसानों ने समिति सचिव का घिराव किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

कई गांवों के किसानों ने गन्ने की पर्चियों तथा इंडेंट को लेकर शुक्रवार को गन्ना समिति सचिव का घेराव करके हंगामा किया। वहीं, शाम के समय समिति पहुंचे उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने गन्ना समिति सचिव से सुपरवाइजरों को मौके पर भेजकर सर्वे कराकर दो दिन में एंग्रीमेंट जारी किए जाने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व मवाना शुगर मिल में गन्ना विभाग के आला अधिकारियों तथा विधायक दिनेश खटीक समेत मिल अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया था। जिसमें किसानों को भरोसा दिया गया था कि अब पर्चियों की किल्लत का सामना नहीं करना पडे़गा। एक सप्ताह बाद भी हालात जस के तस हैं। किसान पर्चियों के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। आज कई गांवों के गुस्साए किसानों ने गन्ना समिति पहुंचकर गन्ना समिति सचिव प्रदीप शर्मा का घेराव किया। किसानों की मांग की कि उनको पर्याप्त पर्चियां दिलाई जाएं। एग्रीमेंट चालू किया जाए। ओवरलोड नहीं काटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव प्रदीप शर्मा ने किसानों को आश्वासन दिया कि उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह आ रहे हैं। उनकी समस्या का समाधान हो सकता है। शाम के समय समिति पहुंचे उप गन्ना आयुक्त से किसान मिले तथा अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उप गन्ना आयुक्त ने गन्ना समिति सचिव को आदेशित किया कि सुपरवाइजरों को मौके पर भेजकर सर्वे कराकर दो दिन में एग्रीमेंट चालू किया जाए। उन्होंने 20 प्रतिशत पर्चियां एग्रीमेंट तथा 80 प्रतिशत पर्चियां बेसिक कोटे की जारी करने के निर्देश दिए। उपगन्ना आयुक्त से मिलने वालों में सतवीर सिंह, भोला प्रधान, कृष्णपाल, अमित पंवार, शौकीन गुर्जर, ब्रजपाल, मनुज चौहान, धर्मपाल चौहान, देव शर्मा, हरशरण, हरवीर सिंह निलौहा, जितेंद्र कुमार, अजब सिंह आदि थे।
मुख्य बातें
सुपरवाइजरों को मौके पर भेजकर सर्वे कराने तथा दो दिन में एग्रीमेंट जारी करने के निर्देश दिए
किसानों ने उप गन्ना आयुक्त को समस्याओं से अवगत कराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें