फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर मवाना खुर्द स्थित बाबा साहत की मूर्ति के लिए जाल का निर्माण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। शासन के निर्देश पर मवाना खुर्द स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा की सुरक्षा के मद्देनजर उसे लोहे के जाल से कवर किया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मवाना खुर्द स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा को कई बार असामाजिक तत्व क्षति पहुंचा चुके हैं। जिससे कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को तनाव का सामना करना पड़ा है। शासन से निर्देश हैं कि बाबा साहेब की प्रतिमा की सुरक्षा के लिए हर कदम उठाया जाए। थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा ने बताया कि शासन के निर्देश पर बाबा साहेब की प्रतिमा को जाल से कवर किया जाएगा। जिसका माप दिला दिया गया है। शीघ्र ही तैयार करके जाल लगवा दिया जाएगा।

युवती के घर मनचले का हंगामा
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी युवती की दो दिन पूर्व शादी है। मोहल्ले का एक मनचला उसे परेशान कर रहा है। आरोपी रविवार को युवती के घर पहुंच गया तथा हंगामा करना शुरू कर दिया। युवती के परिजनों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपी को थाने ले आई। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं आई थी।
विज्ञापन



मवाना। साप्ताहिक पैठ में सामान खरीदने आई एक महिला की किसी बात को लेकर दुकानदार से कहासुनी हो गई। जिस पर महिला पुलिस को लेकर दुकानदार के पास पहुंची। पुलिस को देख दुकानदार ने माफी मांग ली। जिसके बाद महिला शांत होकर लौट गई।

बाइक सीज की
मवाना। पुलिस ने पैठ से बाइक चोरी की बढती घटनाओं को देखते हुए आज तीन संदिग्ध युवकों को एक बाइक के साथ हिरासत में लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवकों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जबकि बाइक को सीज कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि काफी समय से पैठ में बाइक चोरी की घटनाएं हो रही हैं। जिस कारण आज पुलिस ने पैठ में पहुंचकर संदिग्धों पर निगाह रखी। तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने एक बाइक के साथ पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ की तथा परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। हालांकि बाइक का नंबर तथा कागजों में नंबर अलग-अलग होने के कारण बाइक को सीज कर दिया।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने हत्यारोपी को उठाया
मवाना। छह माह पूर्व गांव ढिकौली में गोली मारकर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारने के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने हिरासत में लिया।
उल्लेखनीय है कि छह माह पूर्व गांव ढिकौली में पिता-पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसमें इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस नामजद पांच लोगों को जेल भेज चुकी है। हालांकि दो फरार चल रहे हैं। बताया कि गांव ढिकौली निवासी नामजद आरोपी इस मामले न्यायालय में मंगलवार को समर्पण करने का इरादा था। आज वह मेरठ गया था। वहीं से क्राइम ब्रांच टीम ने उसे उठा लिया। जिस समय क्राइम ब्रांच की टीम ने उसको उठाया उसकी बहन भी साथ थी। परिजन ढुंढते हुए मवाना थाने पहुंचे, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। युवती का कहना है कि जब उसके भाई को पकड़ा था तो उसने पकड़ने वालों से पूछा तो उन्होंने क्राइम ब्रांच बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें