किठौर। कस्बा शाहजहांपुर स्थित युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अहमद उल्ला खान के आवास पर रविवार को योजना समिति के निर्वाचित सदस्य तारीख खां का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान तारीख उन्होंने कहा कि उनका कस्बे में विकास की योजना लाना प्राथमिकता है। इस मौके पर वरीश खान, शादाब कुरैशी, मलिक खान आदि मौजूद रहे।