फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरजी डिग्री कालेज के चपरासी की कंरट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला।
विज्ञापन

मछरी गांव में रविवार दोपहर खेत में काम कर रहा आरजी डिग्री कॉलेज मेरठ के चपरासी की करंट लगने से मौत हो गई। उसके भाई ने उर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दौराला थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मछरी गांव निवासी 45 वर्षीय नगेंद्र उर्फ दीपक पुत्र महेंद्र मेरठ स्थित आरजी डिग्री कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत था। वह रविवार को छुट्टी होने के कारण खेतों में काम करने के लिए चला गया। इस दौरान उसका हाथ खेत में खडे़ हाईटेंशन लाइन के खंभे से छू हो गया। जिससे वह करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में नगेंद्र्र को निकट स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में उपचार ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगेंद्र की मौत की खबर लगते ही परिवार में मातम छा गया। पति की मौत के बाद उसकी पत्नी राजेश की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया। मृतक के भाई अनिल ने उर्जा निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दौराला थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


करंट लगने से हुई नगेंद्र की मौत के मामले में जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।-मनोज कुमार मिश्र, इंस्पेक्टर दौराला
मुख्य बातें
रविवार दोपहर मछरी गांव में खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा
मृतक नगेंद्र मेरठ के आरजी डिग्र्री कॉलेज में बतौर चपरासी था कार्यरत
नगेंद्र के भाई ने विद्युत निगम अधिकारियों के खिलाफ थाने में दी तहरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें