परीक्षितगढ़। जामिया तुस्सालिहात गर्ल्स स्कूल इकला रसूलपुर में शनिवार को 16वां वार्षिकोत्सव कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। जलसे का आगाज कारी मोहम्मद माज की तिलावते कुरान से हुआ। इसके साथ मदरसे में पढ़ने वाली सलेहा, आयशा अख्तर, हुमेरा सादिया, लायबा कमर ने नात, नज्म और तालीम की अहमियत पर अपने ख्यालात रखे।
इसके अतिरिक्त जलसे में बाहर से आए मुफ्ती खालिद और मुफ्ती रिजवान साहब मदरसा दारुल मेरठ ने लड़कियों की दीनी और दुनियावी तालीम और औरतों के हकूक के बारे में रोशनी डाली। मदरसा प्रबंधक डॉ. जफर आलम ने मदरसे की सालाना रिपोर्ट पढ़कर सुनाई और मदरसे की मेधावी बच्चियों को सम्मानित किया गया। जलसे की अध्यक्षता प्रधान अरशद अली ने की संचालन डॉ. जफर आलम ने किया। इस मौके पर अतीक अहमद दर्वेशपुर, हाजी उम्मेद गोकुलपुर, हाजी इकबाल मवाना, सलीम अख्तर, जुबैर अहमद, अब्दुल रहमान, नदीम अहमद, सलमान आदि मौजूद रहे।