दौराला। हाईवे पर सीएचसी के सामने एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची टोल एंबुलेंस ने घायलों का क्लीनिक में उपचार कराया है।
कस्बा देवबंद निवासी विपेश कुमार अपनी रिश्तेदार रीमा और उपेंद्र के साथ शनिवार सुबह देवबंद से दिल्ली किसी काम से जा रहे था। वे हाइवे पर दौराला सीएचसी के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर पहुंची टोल एंबुलेंस ने घायलों का निकट के निजी क्लीनिक में उपचार कराया। फिलहाल इस बाबत थाने में तहरीर नहीं दी गई है।