फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पर्चिया न मिलने से किसान परेशान।

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा।
विज्ञापन

नंगलामल शुगर मिल एवं सहकारी गन्ना विकास समिति मेरठ के अधिकारियों की लापरवाही के चलते किसानों को गन्ना पर्चियां नहीं मिल रही हैं। जिला गन्ना अधिकारी मात्र आश्वासन दे रहे हैं।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद इरफान राधना ने नंगलामल शुगर मिल के गन्ना उपमहाप्रबंधक एलडी शर्मा का कई किसानों के साथ घेराव किया। उन्होंने मांग की कि गन्ना पर्चियां क्यों नहीं आ रही हैं जबकि किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है। इसलिए इंडेंट बढ़ाकर उसे गन्ना खरीदा जाए। जिससे गन्ना डालकर किसान धान आदि की फसल रोपाई एवं बुवाई में लग जाए। शिक्षक एवं किसान अक्षय शर्मा का कहना है कि गन्ना समिति से असरदार किसानों को ही पर्चियां मुहैया कराई जा रही हैं जबकि जिन किसानों का अभी बेसिक कोटा है और गन्ना एग्रीमेंट भी करा रखा है गन्ना पर्चियां नहीं दी जा रही हैं। इससे किसान परेशान हैं। बसपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी पंडित भूदेव शर्मा का कहना है कि समिति के कर्मचारी दबाव में काम कर रहे हैं। प्रभावशाली किसानों को पर्चियां दी जा रही हैं, लेकिन आम किसानों को पर्चियां नहीं दी जा रही हैं। किसान समिति में चक्कर काटकर आ जाते हैं। सुनने वाला कोई नहीं है। किसान सतेंद्र कश्यप पसवाड़ा का कहना है कि किसानों के खेतों में काफी गन्ना खड़ा है। अब गर्मी में छीलने वाले मजदूर भी नहीं मिल रहे हैं। मिल एवं समिति शोषण कर रही है। ऐसे किसानों को पर्चियां दी जो दूसरों का गन्ना अपनी पर्चियों पर डलवा रहे हैं परंतु मूल गन्नाधारी को पर्चियां नहीं दी जा रही हैं। किसान प्रमोद त्यागी, उत्तम सिंह, देवेंद्र कुमार, शफीक अहमद, प्रदीप शर्मा, ब्रजेश कुमार आदि का कहना है कि गन्ना से परेशान हो गए मिल पर्चियां नहीं दे रहा है। इस बार गन्ना रकबे में कम करके अन्य फसल पर जोर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंगलामल शुगर मिल के उपगन्ना महाप्रबंधक एलडी शर्मा ने बताया कि इंडेंट रोज जाता है। पेराई क्षमता के अनुरूप भेजा जाता है। सभी गन्ना पेराई किया जायेगा। गन्ना समिति मेरठ के सचिव रामनरेश शर्मा का कहना है कि इंडेंट के अनुसार पर्ची काटते हैं। अपने-अपने दबाव वाले किसानों को पर्ची देने का आरोप निराधार है। नियमानुसार पर्चियां दी जा रही हैं।
मुख्य बातें
गन्ना किसानों को पर्चियां मुहैया कराने की मांग की
गन्ना समिति कर्मचारियों पर दबाव में काम करने का आरोप लगाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें