फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तीन ब्लाकों के 17 गरीब कन्याओं के विवाह कराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मवाना, हस्तिनापुर तथा परीक्षितगढ़ ब्लॉक की सात गरीब कन्याओं के निकाह तथा 10 के विवाह कराए गए। इनको सभी आवश्यक सामान दिया गया। विधायक दिनेश खटीक सहित कई नेताओं तथा अधिकारियों ने उपस्थित होकर इन नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
मवाना विकास खंड अधिकारी सुनीत कुमार ने बताया कि तहसील स्तरीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन उत्सव मंडप में किया गया। जिसमें मवाना ब्लॉक से नंगला ऐजदी की किरण पुत्री अरविंद, खाता की पायल पुत्री कंवरपाल, सांधन की मीना पुत्री समझखेल, मुबारिकपुर की अनु पुत्री सतवीर, बड़ा गांव की दीपा पुत्री सुरेश कुमार, भैंसा की समरीन पुत्री तोसीफ, मवाना की ज्योति पुत्री रमेश, उजमा पुत्री जहीर तथा हस्तिनापुर ब्लॉक की सैफपुर फिरोजपुर की ज्योति पुत्री महेंद्र सिंह तथा फिरदौस पुत्र सौमा, परीक्षितगढ़ ब्लॉक से महमूदगढ़ी से अनिता पुत्री जगवीर, ललियाना से नसरीन पुत्री शकील, रामनगर से इमराना पुत्री शहीद, ललियाना से आयशा पुत्री सिराज, अगवानपुर से उजमा पुत्री जावेद, सठला से निशा पुत्री तिलकराम तथा अहमदपुरी से रेनू पुत्री जगशरण के विवाह और निकाह कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक दिनेश खटीक, पूर्व एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह, सीडीओ आर्यिका अघोरी, एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव आदि ने पहुंचकर नवजोड़ों को आशीर्वाद एवं सामान दिया। 10 हिदू जोड़ों का विवाह हिंदू रीति रिवाज से वेदप्रकाश शास्त्री तथा सात मुसलिम जोड़ों का निकाह मौलाना शनाउल्लाह द्वारा कराए गए। शासन की ओर से दुल्हन को तीन साड़ी, पायल एक जोड़ी, बिछवे दो जोड़ी, सैमसंग मोबाइल, मेकअप का सामान, 2 पैंट शर्ट, एक स्टाल, बर्तन का सेट दिया गया। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि शासन की ओर से 20 हजार रुपये लड़की के खाते में, 10 हजार रुपये गिफ्ट आदि तथा पांच हजार रुपये में खाना व अन्य सामान दिया गया।
मुख्य बातें
मवाना, हस्तिनापुर तथा परीक्षितगढ़ ब्लॉक की सात गरीब कन्याओं के निकाह तथा 10 के विवाह कराए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें