फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थ यात्रियों की बस स्लिप हुई। बडा हादसा होने से बचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मुंबई से हस्तिनापुर तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस बुधवार देर रात मवाना शुगर मिल में स्लिप होकर आगे वाली बस से जा टकराई। जिसमें बस में सवार 40 लोग घायल हो गए। वे इलाज के बाद बिना कार्रवाई किए चले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुंबई से हस्तिनापुर के लिए तीर्थयात्रियों की दो बसें आ रही थीं। बुधवार देर रात करीब दो बजे के आसपास हल्की बारिश होने से मार्ग पर फिसलन हो गई। जैसे ही ये बसें मवाना शुगर मिल के पास पहुंची तो आगे चल रही बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगाए तो पीछे वाली बस को चालक ने बस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बस स्लिप होकर आगे वाली बस से जा टकराई। जिससे बस में सवार 40 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों में मुख्य रूप से देवीवान पुत्र गुलाब निवासी मुंबई, गुलाबचंद पुत्र अनुराज मुंबई, कमला पत्नी बाटा जैन, मीना पत्नी गोयल चंद निवासीगण मुंबई, चंद्रकला पत्नी निर्मल जैन, ऊषा पत्नी राकेश जैन निवासी मद्रास, चंद्रा पत्नी सुरेश चंद, सुरेश चंद पुत्र गुलाबचंद जैन इंदौर आदि घायल हुए। इनका सीएचसी में इलाज कराया गया। जिसके बाद सभी लोग अपने गंतव्य को चले गए। हालांकि उन्होंने थाने में कोई लिखित सूचना नहीं दी है।

गुमशुदगी दर्ज की
मवाना। गांव झिंझाड़पुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के गुमशुदा होने की तहरीर दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

पालिकाध्यक्ष ने सफाई अभियान चलाया
मवान। चेयरमैन अयूब कालिया ने वार्ड सभासदों तथा नगर पालिका कर्मचारियों को साथ लेकर वार्ड 23 एवं 24 में सफाई अभियान चलाते हुए नाली और सड़कों की सफाई कराई तथा कूड़ा आदि उठवाया गया।
विज्ञापन


बुराइयों का त्याग करने का आह्वान
मवाना। अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा द्वारा बृहस्पतिवार को गोष्ठी का आयोजन किया।
सभा द्वारा सम्राट कनिष्क के राज्यरोहण के उपलक्ष्य में गुर्जर दिवस मनाया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में अध्यक्षता कर रहे पकंज नागर, अंकित अघाना, ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह, अंकुर आर्य आदि ने सम्राट कनिष्क के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं, समाज से बुराइयों का त्याग करने का आह्वान किया। इस मौके पर राहुल गुर्जर, जोनी गुर्जर, सनी कोहला, दीपक, तुषार, रोबिन, शिल्पी, सुमित आदि थे। गांव अकबरपुर में भी छात्र नेता अंकित अघाना के आवास पर कार्यक्रम हुआ। इसमें अंकित अघाना, अमित, मोहित, कपिल, विपिन, अशोक, मोनू, पंकज आदि उपस्थित थे। गुर्जर महासभा द्वारा गांव खालिदपुर में सुरेंद्र प्रधान के आवास पर बैठक आहूत की गई। इसकी अध्यक्षता विक्रम ने की तथा संचालन सुरेंद्र ने किया। यहां पर मुख्य वक्ता मोनू पंवार रहे। कार्यक्रम में अमित, संदीप, मांगे, यशपाल, ब्रह्म सिंह, अरविंद आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें