फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब कुछ भूलकर 2019 की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता-- देवव्रत त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को एक वर्ष पूर्ण होने पर बृहस्पतिवार को लावड़ कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें 2019 के आम चुनाव में एकजुट होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

एक साल पहले उत्तर प्रदेश में भाजपा ने प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई थी। भाजपा सरकार के कार्यकाल को एक वर्ष पूर्ण होने पर आज दोपहर लावड़-अंदावली मार्ग स्थित मंडप में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य देवव्रत त्यागी रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा जिस तरह विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्य किया और प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई। उसी तरह 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी सभी को एकजुट होने की जरूरत है। मंडल अध्यक्ष अमरपाल सैनी ने कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले जो वायदे जनता से किए थे उस पर सरकार खरी उतरी है। आज प्रदेश अपराध मुक्त है और अपराधी तौबा कर रहे हैं। उन्होंने अपराध छोड़कर अन्य कार्यों के सहारे जीविका शुरू कर दी है। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर 2019 में दोबारा केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सूरज चौधरी दौराला, रवि बटजेवरा, सोहन मुखिया, प्रभात गुप्ता, ओमकार, पंडित चंद्रकांत शर्मा, अनुज शर्मा, डॉ. गुलचन्द, बिट्टू सैनी, बाबू प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
लोकसभा चुनाव को लेकर लावड़ में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें