परीक्षितगढ़। नगर के गांधारी तालाब परिसर में सजग प्रहरी उत्तर प्रदेश महिला शाखा मेरठ की बैठक आयोजित की गई। जिममें महिला सशक्तिकरण करने का आह्वान किया। इसके बाद जिला कार्यकारणी की घोषणा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष गुरुचरण बिल्टोरिया ने कहा कि महिला को अपनी समस्या बताने के लिए आगे आना चाहिए। जिससे महिला सशक्तिकरण हो सके। प्रदेश में महिलाओं के साथ उत्पीड़न किया जा रहा है। सजग प्रहरी उत्तर प्रदेश महिला शाखा महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेगा।
जिलाध्यक्ष सीमा रानी ने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सजग प्रहरी महिला शाखा हर उत्पीड़न का मुंहतोड़ जबाब देगा। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष गुरुचरण बिल्टोरिया ने कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें सीमा रानी जिलाध्यक्ष, बबीता सैनी महामंत्री, निशा जिला उपाध्यक्ष, फारूकी, कमलेश, चित्रलेखा जिला सचिव, रचना त्यागी जिला कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी मुन्नी बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता करणवती कश्यप ने की तथा संचालन बबीता सैनी ने किया। सजग प्रहरी उत्तर प्रदेश महिला शखा जिला प्रभारी इमदाद ने आए अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर विपिन राणा, अमित त्यागी, हितेश रस्तौगी, मुन्नी, पवन, आयशा, शकीला, बिमलेश, गीता, रेखा शर्मा, शबाना, ईश्वर कौर, देवी कौर आदि मौजूद रहे।