दौराला। सरधना मार्ग पर केमिकल प्लांट के सामने एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। लोगों ने घायलों का पास के निजी क्लीनिक में उपचार कराया है।
बिनौली निवासी परविंद अपने साथी अनुज के साथ शनिवार को मवाना किसी काम से गया था। बताया कि देर रात दोनों अपनी बाइक से बिनौली लौट रहे थे। वह दौराला-सरधना रोड पर केमिकल प्लांट के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौक से फरार हो गया। घायलों को लोगों ने निकट के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। इस मामले में फिलहाल थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।