मवाना। बहसूमा बाईपास पर शनिवार शाम दो कारों की भिड़ंत में आठ लोग घायल हो गए। वैगन आर कार में सवार घायलों को सीएचसी मवाना में तथा इंडिगो कार में सवार घायलों को मेरठ भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी थी।
बिजनौर निवासी चंद्रप्रकाश पुत्र दयाराम वैगन आर कार से परिवार के साथ मेरठ से वापस बिजनौर लौट रहा था। वहीं, मेरठ निवासी अमन वर्मा पुत्र अनिल वर्मा गाड़ी में एक महिला सहित तीन लोगों को लेकर इंडिगो कार से मीरापुर से मेरठ की ओर लौट रहा था। दोनों गाड़ियां बहसूमा बाईपास पर फलावदा चौराहे से कुछ आगे पहुंचीं तो ओवरटेक करने के प्रयास में दोनों गाड़ियों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे इंडिगो कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हालांकि वैगन आर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वैगनआर कार में सवार ओमप्रकाश, संतोष और शंभू समत पांच लोग हुए। जिसमें से तीन को इलाज के लिए सीएचसी में भरती कराया गया। जबकि इंडिगो कार में सवार एक महिला सहित तीन को इलाज के लिए मेरठ भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी थी।