दौराला। हाइवे पर दौराला रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने एक कार चालक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपित घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची टोल की एंबुलेेस ने घायलों को पास के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है।
मुजफ्फरनगर निवासी सलमान शनिवार सुबह अपनी पत्नी राशिदा, एक साल की बच्ची के साथ बाइक से डौरली में अपने रिश्तेदारी में आ रहा था। बताया कि जब वह हाइवे पर दौराला रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा। पीछे से आ रही कार के चालक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपति घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची टोल की एंबुलेंस ने घायलों को पास के मलिक अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद आरोपी कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। देर शाम को घायल ने मामले की तहरीर दौराला थाने पर दी है।