फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ो करेंगा स्पोर्ट उसे मिलेगी वोट--राजू सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सैनी जागृति मिशन के तत्वावधान में शुक्रवार को गांव मदारीपुर में सैनी स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सैनी समाज ने हुंकार भरते हुए 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उस पार्टी को वोट करने का निर्णय किया जो समाज को सम्मान देगी। इसके अतिरिक्त समाज के अन्य मुद्दों समेत वक्ताओं ने लोगों को जागरूक होने पर बल दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सैनी जागृति मिशन के तत्वावधान में शुक्रवार को सकौती के मदारीपुर गांव में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जागृति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू सैनी, महासचिव शिवकुमार सैनी, भागीरथ खाप के अध्यक्ष चौधरी सतेंद्र सैनी, अखिल भारतीय मौर्य के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रपाल बिजनौर ने की। मुख्य अतिथि राजू सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव हो या फिर विधान सभा चुनाव सैनी समाज का हर पार्टी को जिताने में अहम योगदान रहा है। इसके बावजूद सभी पार्टियां सैनी समाज की उपेक्षा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सैनी समाज की अच्छी तादाद है। इसके बावजूद समाज का कोई व्यक्ति किसी भी पार्टी के बड़े पद पर नहीं है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी समाज के लोगों को सम्मान देगी उसे ही आने वाले लोकसभा चुनाव में वोट दी जायेगी। भागीरथ खाप के अध्यक्ष सतेंद्र सैनी ने कहा कि आजादी की लड़ाई हो या फिर बडे़-बडे़ नेताओं को लोकसभा व विधानसभा में पहुंचाना। सभी में समाज के लोगों की मुख्य भूमिका रही है। सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। समाज की कुरीतियां मिटाने के लिए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन अुनज सैनी ने किया। वहीं, कायर्र्कम के आयोजक मदारीपुर के दीपक सैनी रहे। इस अवसर पर राजेंद्र सैनी, विजय, मलखान सिंह, सोहन, भूषण, अर्जुन, राहुल, सुरेश प्रधान, मुन्नू प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य खबरें
मदारीपुर गांव में सैनी समाज का सम्मेलन आयोजित
2019 के चुनाव को लेकर भरी हुंकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें