फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस चालक ने मारी सफारी में टक्कर परिवार बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस ने कार में मारी टक्कर, हंगामा
विज्ञापन

मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा पर रोडवेज बस चालक ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार परिवार बाल-बाल बचा। इसके बाद कार सवारों और बस चालक में काफी नोकझोंक हुई। टोल कर्मचारियों ने यात्रियाें को दूसरी बस से भेजा।
विज्ञापन

गुड़गांव निवासी प्रमोद चिकित्सक हैं। मंगलवार को वह अपने साथी अनिल के साथ सफारी गाड़ी में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। सिवाया टोल प्लाजा पर पीछे से तेज गति से आई रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार सवार परिवार बाल-बाल बचा। टोल कर्मचारियों ने बस चालक शादाब से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा तो वह लाइसेंस नहीं दिखा सका। इस पर कार सवारों की चालक से नोकझोंक हो गई। हंगामा होते देख बस से सवारियां बाहर आ गईं। टोल अधिकारी और कर्मचारियों ने दूसरी बस रुकवाकर यात्रियों को भेजा। काफी हंगामे के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। टोल सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान भराला का कहना है कि रोडवेज बस चालक की गलती से हादसा हुआ था।
विज्ञापन


खास बातें:
सिवाया टोल प्लाजा पर हुआ हादसा
बस चालक के पास नहीं था ड्राइविंग लाइसेंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें