फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग के मामले में डीएम से शस्त्र निरस्तीकरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर।
विज्ञापन

हर्रा कस्बे में बीते वर्ष दिसंबर में नगर पंचायत के मंच से शपथ ग्रहण समारोह में विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग कर दी थी। शपथ ग्रहण समारोह में गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर वहां मौजूद लोगों के साथ अधिकारी भी सख्ते में आ गए थे। अपर जिलाधिकारी के आदेश देते ही पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया था। आरोपी के खिलाफ चौकी इंचार्ज की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष की साठगांठ के चलते आज तक इस बाबत कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मामले को लेकर कस्बे के लोगों ने आरोपी के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की बाबत डीएम को शिकायत पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते वर्ष दिसंबर में हर्रा कस्बे की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन हुस्नो बेगम के शपथ ग्रहण समारोह में कस्बा निवासी फजर मोहम्मद उर्फ फौजी पुत्र दीन मोहम्मद ने अपने साथी खालिद पुत्र बाबू की लाइसेंसी राइफल से अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रवीणा अग्रवाल की मौजूदगी में स्टेज के पीछे से हर्ष फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। अधिकारी का आदेश मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस ने फायरिंग करने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया था। पुलिस जैसे ही आरोपी को लेकर जाने लगी तो चेयरपर्सन के समर्थकों ने पुलिस के साथ अधिकारियों की मानमनोव्वल करने में लग गए। घंटों की गहमागहमी के बीच फायरिंग करने वाले व्यक्ति को ग्रामीणों ने पुलिस से छुड़ा लिया था। कस्बे के लोगों का आरोप है कि चेयरपर्सन पक्ष ने पुलिस से साठगांठ करते हुए आरोपी को थाने से छुड़ा लिया था। हालांकि अधिकारियों ने आरोपी के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की बात कही थी। इस मामले में आज तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई और न ही निरस्तीकरण की संस्तुति की गई। इस मामले को लेकर हर्रा निवासी रिजवान, कयूम, तैमूर, नौसाद, शराफत, रहीमुद्दीन, सत्तार आदि ने डीएम को शिकायत पत्र भेजते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
एडीएम न्यायिक के सामने नगर पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में समर्थक ने की थी फायरिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें