फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल विद्घुत निगम पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल खरखौदा इकाई के व्यापारी बुधवार को बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर विद्युत निगम पहुंचे तथा सभी मांगे पूर्ण कराने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल खरखौदा इकाई के व्यापारी प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में ऊर्जा निगम एसई देहात अनिल कुमार सिंह से मिले। व्यापारियों ने बताया कि कस्बे में विद्युत आपूर्ति देहात क्षेत्र की जा रही है। हालांकि बिजली के बिल शहर की दर से भेजे जा रहे हैं। व्यापारियों ने मांग की कि यदि आपूर्ति देहात की दी जा रही है तो मीटरों को उतारा जाए। कस्बे में ब्लॉक रोड पर विद्युत लाइन जर्जर हो चुकी है। उसे बदलवाया जाए। खरखौदा कस्बे में बिजली संबंधी समस्या सुनने के लिए कोई भी अधिकारी नहीं मिलता है। खरखौदा कस्बे की आपूर्ति उलधन रोड स्थित फीडर से की जाए। आरडीएफ एवं आईडीएफ बिलों को ठीक कराने के लिए प्रतिमाह कैंप लगवाया जाए। जिससे लोगों की समस्या का निस्तारण हो सके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजकुमार त्यागी, महामंत्री शैवाल दुबलिश, प्रांतीय युवा अध्यक्ष इसरार सिद्दिकी, अतुल्य गुप्ता, पुनीत निमेष समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें