दौराला। हाइवे स्थित कनौड़ा गांव के सामने एक कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद कैंटर में भरा रिफाइंड सड़क पर फैल गया। इस कारण हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पाकर पहुंचे टोलकर्मियों ने क्षतिग्रस्त कैंटर को सड़क से हटाया और घायल चालक को उपचार के लिए भर्ती कराया। हादसे के लगभग डेढ़ घंटे बाद यातायात सुचारू किया जा सका।
दौराला थाना क्षेत्र हाइवे पर कनौड़ा गांव के सामने मंगलवार देर रात दिल्ली की तरफ से हरिद्वार जा रहा रिफाइंड के तेल से लदा कैंटर बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे में कैंटर चालक दिल्ली निवासी अवधेश मामूली रूप से घायल हो गया । हादसे के बाद कुछ रिफाइंड तेल भी सड़क पर बिखर गया। जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पाकर पहुंची टोलकर्मियों ने घायल का उपचार कराया और क्षतिग्रस्त कैंटर को हाइवे से हटाया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद हाइवे पर यातायात फिर से सुचारू कर दिया गया।