ग्राम मटौर स्थित श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को महिला दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके पश्चात विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मटौर स्थित श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय सभासद मनोज कुमार चोटी ने की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने कहा कि महिला शक्ति से ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है। इसलिए समाज में महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए। बेटियों को अवश्य पढ़ना चाहिए ताकि वे भी समाज में अपनी भागीदारी निभा सकें। कार्यक्रम के दौरान हुई निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली रुपल, दूसरे स्थान पर रही रश्मि और तीसरे स्थान पर रहने वाले शिवानी बंसल को सम्मानित किया गया। इस दौरान मनोज भारद्वाज, धीर सिंह, मोहनलाल, शंकर राज भंडारी समेत स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
मुख्य बातें
निबंध प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया