फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा सामान्य से पार, बदलेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मार्च की शुरुआत दिन और रात के बढ़ते तापमान के साथ हो रही है। इस सीजन में पारा सामान्य के पार हो चुका है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार को वेस्ट यूपी में बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद फिर से तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन

मार्च की शुरुआत दिन में 32 डिग्री तापमान पार करने के साथ हुई है। दो दिन तक मौसम साफ रहने से तापमान भी बढ़ गया है। जबकि फरवरी के आखिर तक तापमान 30 डिग्री से नीचे चल रहा था। दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा होने पर मौसम बदलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। शनिवार को मौसम गरम रहा। दिन में हवा के साथ हल्के बादल भी रहे। मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 72 और न्यूनतम 36 प्रतिशत दर्ज की गई। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दिन और रात का तापमान अधिक है और सामान्य से ऊपर चल रहा है। मौसम फिलहाल दो दिन तक ऐसे ही रहेगा। सोमवार को बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

5 मार्च को वेस्ट यूपी में बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें