फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता सेल्समैन खेत में मृत मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने पेट्रोल पंप स्वामी और उसके पुत्र के खिलाफ हत्या की तहरीर दी
विज्ञापन

सीओ का कहना, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का
खरखौदा। हापुड़ रोड स्थित एस्सार पेट्रोल पंप से बुधवार शाम लापता हुए सेल्समैन का शव बृहस्पतिवार को गेहूं के खेत में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर पेट्रोल पंप स्वामी एवं उसके बेटे के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार हापुड़ जिले के थाना गढ़मुक्तेश्वर का निवासी विकल (35) पुत्र कर्ण सिंह करीब छह माह से बिजली बंबा चौकी क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्समैन कार्यरत था, जो बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसके पास दिन भर की बिक्री का पैसा भी बताया गया था। पेट्रोल पंप के मैनेजर सुमन सिंह ने विकल का पता न चलने पर बुधवार देर रात खरखौदा थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह कर्मचारी पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो फिर से विकल की तलाश की गई। वह पेट्रोल पंप के पीछे ही स्थित गेहूं के खेत में मृत मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि विकल के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पेट्रोल पंप स्वामी यूपी पुलिस में सीओ पद पर तैनात बताया गया है।
विज्ञापन

विकल के परिजनों ने पेट्रोल पंप स्वामी एवं उसके बेटे पर हत्या करने की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी है। इस मामले में सीओ किठौर हरिमोहन सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। उसके आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें