फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में दिखी अप्रैल जैसी गर्मी, ग्लोबल वार्मिग का असर बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
26 साल में सबसे ज्यादा गर्म रही फरवरी
विज्ञापन

मोहित कुमार
मोदीपुरम। ग्लोबल वार्मिंग का असर मौसम पर साफ साफ दिखाई दे रहा है। समय से पहले सर्दी गायब होने और मौसम गर्म होने से मौसम का ट्रेंड ही बदल गया है। दिन का तापमान भी 31 डिग्री पर पहुंच गया है। इस बार फरवरी पिछले 26 सालों की तुलना में गर्म चल रही है। बढ़ते तापमान से वैज्ञानिक भी चिंतित है। आने वाले 24 घंटे में मौसम बदलेगा और तापमान गिरेगा। वहीं बारिश के भी आसार है।
वेस्ट यूपी में ग्लोबल वार्मिग का असर बढ़ता दिखाई दे रहा है। मौसम में बदलाव के बीच तापमान छलांग लगा रहा है। जो मौसम मार्च के अंतिम सप्ताह और 10 अप्रैल के आसपास होता है, वह इस बार फरवरी में ही दिखने लगा है। इस बार शुरू से ही फरवरी में तापमान अधिक रिकार्ड किया। जिसका असर अब और भी बढ़ गया है। पिछले 26 सालों में इस बार 23 फरवरी का दिन सबसे गर्म रहा। पारा पहली बार तापमान 31 डिग्री को पार कर गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्र्दता 92 और न्यूनतम 40 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले 26 साल में दिन का तापमान
वर्ष अधिकतम
1993 16.5
1994 20.3
1995 20.1
1996 21.0
1997 22.3
1998 18.9
1999 22.1
2000 20.6
2001 19.6
2002 17.9
2003 22.7
2004 23.1
2005 24.1
2006 19.5
2007 20.8
2008 22.7
2009 21.9
2010 20.8
2011 21.9
2012 22.9
2013 25.3
2014 24.9
2015 23.8
2016 22.1
2017 23.8
2018 31.0

ऐसे बदला मौसम
मोदीपुरम। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम पर ग्लोबल वार्मिग का असर बढ़ रहा है। समय से पहले मौसम का गर्म होना और सर्दी का गायब होना ठीक नहीं है। राजस्थान और मध्यप्रदेश की और से आई गर्म हवा और कम दबाव वाले क्षेत्र में सक्रिय हुए चक्रवाती हवाओं के चलते वेस्ट यूपी में मौसम गर्म हो गया है। अभी चौबीस घंटे बाद फिर से हिमालय की ओर से आने वाले ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आएगी। शनिवार को दोपहर बाद से मौसम में बदलाव के आसार है। दो दिन हल्की बारिश भी हो सकती है।

ऐसे मौसम में ये होती हैं परेशानी
- सबसे ज्यादा गेहूं की फसल के लिए मौसम ठीक नहीं है।
- ऐसे मौसम में कीट पतंगे ज्यादा आ जाते है।
- अभी जो तापमान चल रहा है वह अप्रैल में होना चाहिए।
- बढ़ते तापमान का असर फसलों के साथ साथ जनजीवन पर भी दिखाई देता है।
- इस समय दिन का तापमान 21 से 23 तक होना चाहिए।
- रात का तापमान 8 से 10 डिग्री तक होना चाहिए।

खास बातें
- दिन में गर्मी ने किया परेशान, दो दिन बारिश के आसार
- राजस्थान से आई गर्म हवाओं ने बढ़ाया तापमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें