माछरा। चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज माछरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के दूसरे दिन शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर रास्तों की सफाई की।
एनएसएस शिविर में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज से जुड़े संपर्क मार्गों पर स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की। वहीं, ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व बताया। उन्होंने जानकारी दी कि सफाई नियमित किए जाने से बीमारियां कम होती हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवोत्तम त्यागी ने शिविर के छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय से होने वाले लाभ एवं उसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों को पुस्तकालय से पढ़ने की पुस्तके दी जाती हैं। कार्यक्रम अधिकारी डा. नितिन त्यागी ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, डा. अंजू त्यागी ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व एवं उसके समाज में योगदान की जानकारी दी। इस अवसर पर पुरुषोत्तम त्यागी, सचिन त्यागी, धर्म सिंह, निदा, करीना, फरहा, वैष्णवी, राहुल, वरुण, सद्दाम, यशपाल, योगेश आदि उपस्थित रहे।