मेरठ। हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के क्रम में बृहस्पतिवार को केंद्रीय संघर्ष समिति के नेतृत्व में कचहरी परिसर में धरना प्रदर्शन हुआ। इस दौरान चारों रजिस्ट्री कार्यालयों व कोषागार को भी बंद कराया।
अधिवक्ताओं की 10 टीमों ने बेगमपुल, बच्चा पार्क, बुढ़ाना गेट, हापुड़ अड्डा, तेजगढ़ी, घंटाघर, मेट्रो प्लाजा, कंकरखेड़ा, ईव्ज चौराहा और जेल चुंगी चौराहे पर जन जागरूकता रैली निकालकर जनता को बेंच के प्रति जागरूक किया। समिति के चेयरमैन रोहिताश्व कुमार अग्रवाल, महामंत्री प्रबोध शर्मा, संजय शर्मा, अजय स्वामी, प्रेरणा वर्मा, अतुल जैन, मुकेश तोमर, अलका शर्मा, राजीव शर्मा, निशी रानी, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे। महामंत्री ने बताया कि आज शुक्रवार को अधिवक्ता मोदीपुरम हाइवे स्थित टोल प्लाजा को दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक फ्री कराएंगे।