मवाना। अखिल भारतीय उपभोक्ता परिषद् के तत्वावधान में मोहल्ला हीरालाल स्थित सोफिया एकेडमी में बुधवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अमर शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सेमिनार के माध्यम से उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नूर मोहम्मद ने की एवं संचालन महीपाल सागर ने किया। इस दौरान कई लोगों ने विचार रखे और शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि विनोद कुमार कामिल, महमूद अजनबी, मुनीष अक्स, सिराजुद्दीन अंसारी, योगेश शर्मा एवं बबीता चौधरी आदि रहीं।
टेंपो से भिड़ंत में बाइक सवार दो घायल
मवाना। बाइक और टेंपो की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। थाना क्षेत्र के गांव साधन के निकट बाइक सवार दो युवक एवं सामने से आ रहे एक टेंपो से भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक अभिनव निवासी सांधन एवं भूरा निवासी निवासी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक टेंपो लेकर भाग गया। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में थाने में तहरीर नहीं दी गई।
मारपीट में युवक घायल
मवाना। मोहल्ला कानी पट्टी फलावदा निवासी दो पड़ोसियों में कहासुनी होने पर मारपीट हो गई। मामला बढ़ता देख एक युवक ने दूसरे के सिर पर हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित आसिफ को उपचार के लिए मवाना सीएचसी भेजा गया।