फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन का तापमान बढ़ा, रात का गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। समय से पहले मौसम में आ रहे परिवर्तन का असर आगामी 48 से 72 घंटे में दिखाई दे सकता है। दिन में धूप और काले बादल छाने के बीच दिन का तापमान फिर से बढ़ गया, जबकि रात का तापमान गिर गया है।
विज्ञापन

तीन दिन से दिन के तापमान धीरे-धीरे बढ़ता हुआ फिर से 25 डिग्री के पार पहुंच गया है। जबकि रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। शनिवार को मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला हुआ था। मौसम थोड़ा गर्म रहा। हवाओं की गति भी धीमी रही। जिसके चलते दिन का तापमान 1.6 डिग्री बढ़ गया। शाम होते-होते बादल छाने से सर्दी बढ़ गई। रात के तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 79 व न्यूनतम 26 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 24 से 48 घंटे में मौसम में बदलाव दिखाई देगा। रविवार को दिन का तापमान बढ़ेगा। लेकिन दोपहर बाद से काले बादल छाएंगे। कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें