फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा कैंपो में दिए 9769 कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शनिवार को पीवीवीएनएल के सभी 14 जिलों में लगाए 381 मेगा कैंपों के जरिये 9769 कनेक्शन दिए गए। एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के लिए लगाए गए कैंपोें के माध्यम से 3298 बीपीएल उपभोक्ताओं को और 6471 एपीएल उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए गए। योजना के तहत 28 गांवों को संतृप्त किया जा चुका है। दिसंबर 2018 तक कंपनी का लक्ष्य 17 लाख लोगों को कनेक्शन देकर हर घर बिजली पहुंचाने का है।
विज्ञापन

बिजली चोरी की कार्रवाई पोर्टल पर डालें
खबर की फोटो ई के पीएच में एमडी पीवीवीएनएल नाम से सेव है
मेरठ। बिजली चोरी रोकने में फेल साबित हो रहे अधिकारी अब अपनी कमियों को भी छिपाने में लगे हैं। आदेश के बावजूद भी चोरी पकड़ने की कार्रवाई को यूपीपीसीएल इंफोर्समेंट एप के वेब पोर्टल पर नहीं डाल रहे हैं। मामले से गुस्साए पीवीवीएनएल के एमडी आशुतोष निरंजन ने कड़ी फटकार लगाते हुए सभी केसों को पोर्टल पर डालने और राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
मार्च माह नजदीक आने और दिसंबर 2018 तक सभी घरों को रोशन करने के लिए पीवीवीएनएल पर राजस्व वसूली का दबाव बढ़ गया है। लखनऊ से प्रमुख सचिव ऊर्जा लगातार वीडियो कांफ्रेंसिंग कर समीक्षा कर रहे हैं। बिजली चोरी रोकने में लगी टीमों पर गंभीर आरोप लगने की शिकायतों को देखते हुए विभाग ने यूपीपीसीएल इंफोर्समेंट एप बनाया है। यूपीपीसीएल चेयरमैन आलोक कुमार ने बिजली चोरी रोको अभियान के तहत की जाने वाली कार्रवाई को मौके से ही इस एप पर डालने के निर्देश दिए थे ताकि लखनऊ में बैठे अधिकारी भी कार्रवाई को देख सकें। लेकिन अधिकारियों द्वारा मामले में शिथिलता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें