फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत पर खुशी मनाई ।

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंद्रा। गांव असीलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजस्थान में हुए उप चुनाव में पार्टी की जीत पर खुशी मनाई। परीक्षितगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अल्लामेहर ने अपने आवास पर बैठक करके कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन से हर वर्ग के लोग परेशान हो गए हैं। राजस्थान उपचुनाव में जनता ने यह साफ कर दिया है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। बैठक में वकील अहमद, इकबाल अली, राहत अली, सोमपाल सिंह, अमित कुमार, हरेंद्र कुमार, रोशन अली, सुमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सांसद के निधन पर शोक जताया
बौंद्रा। गांव राधना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैराना सांसद हुकुम सिंह के निधन पर शोक जताया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इरफान अली ने कहा कि सांसद के निधन से भाजपा को बड़ा नुकसान है। उन्होंने कहा कि हुकुम सिंह हमेशा जनता के साथ रहे। उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में विकास कि गंगा बहाने का काम किया। उन्होंने बड़ी-बड़ी समस्याओं का समाधान कराया। इस मौके पर राशिद अली, डॉ. परवेज अली, इकबाल अली, जाकिर अली, मुजाहिद अली, जावेद अली, आस मोहम्मद, वसीयत अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें