फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक, करोडों के प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। नगर पंचायत में शनिवार को आयोजित दूसरी बोर्ड बैठक में करोड़ों रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। इसमें राजकीय महिला महाविद्यालय के रास्ते का निर्माण मुख्य मुद्दा रहा।
विज्ञापन

नगर पंचायत चेयरमैन रमेश ठेकेदार की अध्यक्षता एवं नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी निषाद मदुरमय की देखरेख में नगर पंचायत सभागार में बोर्ड की दूसरी बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कस्बे में आए दिन होने वाली चोरियों को रोकने के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत कस्बे में जगह-जगह कूडे़दान रखवाने, कई रास्तों का निर्माण कराना, उलधन रोड पर साइड पटरी का निर्माण कराना तथा उलधन रोड स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय तक करीब एक किलोमीटर के रास्ते का निर्माण कराना समेत करोड़ों रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में क्षेत्रीय विधायक सत्यवीर त्यागी भी पहुंचे। इस मौके पर योगेश त्यागी, समेत सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें