फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरूकता फैलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

सरूरपुर। चौधरी बशीर खां महाविद्यालय हर्रा की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई ने शनिवार खिवाई में आयोजित सात दिवसीय शिविर में जागरूकता रैली निकाली। जिसमें एनएसएस स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं ने घर-घर जाकर लोगों को कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक किया। कस्बे के लोगों को लड़का और लड़कियों में भेदभाव नहीं करने के लिए जागरूकता फैलाई। कार्यक्रम अधिकारी आदेश कुमार और सहायक दिलशाद अली ने लोगों से कन्या भ्रूण हत्या का विरोध करने और समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान महजबी, आयशा, मोहम्मद आदिल, साबिर, दरकसा, खदीजा, सहरीन, प्रियंका, मोहनपाल आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें