संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन ने ने मेरठ रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजवीर सिंह की दुकान की ओर इशारा करके कुछ लड़कों द्वारा शिकायत करने की बात कहते हुए पड़ोस के दुकानदार से राजवीर सिंह को देख लेने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन ने थाना प्रभारी से मुलाकात करके शुक्रवार को मेरठ रोड पर लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मवाना के निकट पुलिस ने कुछ छात्रों को पकड़ा था। मेरठ रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजवीर की दुकान लक्ष्मी देवी डिग्री कॉलेज के गेट पर है। वह शनिवार सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो पड़ोसी दुकानदार ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे चार बाइक पर सवार होकर कुछ लड़के आए थे। उन्होेंने राजवीर की दुकान के आगे बाइक रोककर इशारा कहा कि इसी ने शिकायत की होगी। आरोप है कि उक्त युवक पड़ोसी दुकानदार से कहकर गए कि वे इसे देख लेंगे।
व्यापारियों ने थाना प्रभारी से कहा कि मेरठ रोड के दुकानदार आवारा लड़कों से परेशान हैं। ये आए दिन दुकानदारों और छात्राओं को परेशान करते हैं। अब तो ये दुकानदारों को धमकी भी देने लगे हैं। इस संबंध में पहले भी शिकायत करके सुरक्षा की मांग की जा चुकी है। यदि किसी व्यापारी के साथ कोई घटना होती है तो उसके लिए पुलिस जिम्मेदार होगी। एसोसिएशन के पास आंदोलन करने के अतिरिक्त कोई रास्ता नहीं होगा। उन्होंने उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी से कार्रवाई किए जाने तथा मेरठ रोड पर पुलिस गश्त एवं चेकिंग किए जाने की मांग की है। यहां एसोसिएशन के अध्यक्ष शैवाल दुबलिश, नदीम, मांगेराम मित्तल, जफर अहमद, इकबाल सिकंदर, राजवीर चौधरी, अमजद, यूनुस आदि थे। थाना प्रभारी का कहना है कि जिन बच्चों को पकड़ा था वे छोटे बच्चे थे, उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया था। वे बच्चे धमकी नहीं दे सकते हैं। फिर भी चेकिंग कराकर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बातें
बाइक सवार युवकों द्वारा व्यापारी को धमकी देने का मामला
व्यापारियों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई नहीं किए जाने पर दी आंदोलन की धमकी
खेलकूद एवं साहित्यिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता कल से
मवाना। एएस पीजी कॉलेज में पांच फरवरी से खेलकूद एवं साहित्यिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्य डा. अतुल कुमार ने दी।
गुमशुदगी दर्ज की
मवाना। मोहल्ला तिहाई वलीपुरा निवासी शाहनवाज ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी में कहा कि उसका पुत्र शाहजेब (14) बीती दो फरवरी की सुबह घर से खाना खाकर निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। उसको काफी तलाश किया किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी परविंदर पाल सिंह का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।