अपर आयुक्त राधेश्याम मिश्र ने शनिवार को तहसील का निरीक्षण किया। यहां सभी विभागों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने उपजिलाधिकारी को एंटी भूमाफिया अभियान में तेजी लाने तथा उपजिलाधिकारी न्यायालय में लंबित वादों का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
अपर आयुक्त राधेश्याम मिश्र दोपहर में करीब 12 बजे तहसील मुख्यालय पहुंचे। वे सबसे पहले रिकार्ड रूम पहुंचे तथा वहां पर रखरखाव देखा। इसके बाद संग्रह अनुभाग कार्यालय का निरीक्षण किया। अपर आयुक्त ने एक साल पुरानी पत्रावलियों, तामील रजिस्टर आदि रिकार्ड की जांच की। अपर आयुक्त ने जांच में पाया कि कोर्ट के निस्तारण की गति धीमी है। उन्होंने उपजिलाधिकारी को प्रतिदिन निस्तारण करने का आदेश दिया। वहीं, भू पंजीकरण रजिस्टर बनाने और संग्रह वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं, कई कमियां पाए जाने पर नायब नाजिर संदीप सक्सेना को फटकार लगाते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारी को एंटी भूमाफिया अभियान में तेजी लाने से निर्देश दिए। 501 तामील लंबित होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। खंडहर पडे़ पुराने भवन के संबंध में पूछे जाने पर उपजिलाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में राजस्व परिषद् को पत्र भेजा हुआ है। सर्वर डाउन होने की स्थिति में तुरंत मुख्यालय को अवगत कराने के आदेश दिए। रजिस्टर मांग तथा नक्शे की मांग में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कई विभागों में अधिक सुधार की आवश्यकता है।
मुख्य बातें
अपर आयुक्त राधेश्याम मिश्र ने किया तहसील का निरीक्षण
सर्वर डाउन होने पर मुख्यालय को तुरंत अवगत कराना होगा
छात्रों ने विभिन्न मॉडल्स प्रस्तुत किए
मवाना। बाल भारती पब्लिक स्कूल में शनिवार को अभिभावक शिक्षक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल्स एवं प्रोजेक्ट आदि की लगाई गई प्रदर्शनी को अभिभावकों ने देखा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ। इसके बाद अभिभावकों ने विद्यार्थियों की शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल्स को अभिभावकों ने देखा तथा उनकी सराहना की। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में कैनन (तोप), रेन वाटर हार्वेस्टिंग, हाइड्रोलिक जे सी बी, हाईड्रोलिक डैम, इको कूलर, सोलर एनर्जी से चलने वाले विभिन्न उपकरणों का प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापिका मधु गुप्ता ने बच्चों को बधाई दी तथा सभी का आभार व्यक्त किया।