दो स्थानों पर एमडीए ने सील लगाई
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण टीम ने शुक्रवार को जोन ए में दो स्थानों पर अवैध निर्माण सील कर दिए। जोनल अधिकारी करनवीर सिंह, नोडल अधिकारी नीरज वर्मा के नेतृत्व में बिजली बंबा बाईपास पहुंची टीम ने यहां सेलिब्रेशन वैली को सील कर दिया। इस बैंकट हॉल का निर्माण मनोज आहूजा ने कराया था। इसके अलावा टीम ने शताब्दीनगर फैक्ट्री एरिया में सत्यदेव गुप्ता द्वारा बनाए गए निर्माण को सील किया गया। जोनल अधिकारी के मुताबिक अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ एमडीए का यह अभियान जारी रहेगा।