फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों में मानक के अनुसार सामग्री प्रयुक्त नहीं किए जाने की मंडलायुक्त से की शिकायत।

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अहमदपुरी में शौचालय, सोलर लाइट एवं गरीबों के मकानों में मानक अनुरूप सामग्री नहीं लगाने पर ग्रामीणों ने मंडलायुक्त से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने देश में स्वच्छता एवं घर-घर शौचालय बनाने का संकल्प लिया और देश में शौचालय बनाने के लिए सरकार ने कमर कसी है। वहीं, सरकारी मशीनरी एवं ग्राम प्रधान खुलेआम सरकारी योजनाओं की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हालांकि मंडलायुक्त एवं डीएम गांवों में सर्वे करके शौचालयों का निरीक्षण करा रहे हैं। इसके बाद भी ग्राम प्रधान मनमर्जी से शौचालयों का निर्माण करा रहे हैं। इसके चलते ग्राम अहमदपुरी निवासी मुनेंद्र सिंह पुत्र भोड़िया ने मंडलायुक्त को शिकायत पत्र देकर बताया कि प्रधान द्वारा गांव में 15 सोलर लाइट लगाई गई हैं। जिनकी कीमत 2 लाख 17 हजार पांच सौ रुपये है, लेकिन गांव में प्रति सोलर लाइट की सरकारी कीमत 14 हजार पांच सौ रुपये की लगाई जा रही है। ग्राम प्रधान द्वारा उक्त लाइटों का चार लाख पचास हजार रुपये सरकार से बिल बनाकर वसूला गया है। गांव में गरीबों के मकानों में पुरानी ईंटे लगाकर नई का पैसा वसूला जा रहा है। उधर, गांव में सरकार द्वारा शौचालय बनाए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान शौचालय बनाने के लिए दो सीमेंट के बोरे, सात सौ दोयम ईंट, बीस तसले रेत एवं दो हजार रुपये दिये जा रहे हैं। गांव में बने पुराने शौचालयों को कागजों में दर्शा कर पैसा वसूला जा रहा है। हालांकि सरकार द्वारा 12 हजार चार सौ रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शौचालयों में खुलेआम धांधली की जा रही है। वहीं, निर्मित शौचालयों में भूसा, उपर्ले, इंटे आदि भरी हुई हैं। ग्रामीण कई बार ब्लॉक मुख्यालय, सीडीओ कार्यालय एवं डीएम कार्यालयों में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सरकारी मशीनरी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जिसके चलते सरकारी धन खुलेआम हड़पा जा रहा है। मंडलायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच बैठा दी है। इस संबंध में ग्राम प्रधान अजयवीर सिंह ने बताया कि पुराने शौचालय जर्जर हाल में हैं। सरकार द्वारा मरमम्त के लिए धन स्वीकृत नहीं किया जाता है। उनके कार्यकाल में शौचालय मानक अनुसार बनाए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य बातें
अहमदपुरी के ग्रामीणों ने मंडलायुक्त से की शिकायत
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें