फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका व डेयरी संचालकों ने कराई नालों की सफाई,

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के नालों की सफाई के लिए पालिका एवं डेयरी संचालकों द्वारा बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

नगर में नाली एवं नालों के चोक होने से गंभीर समस्या बनी हुई है। डेयरी के गोबर से नाले अट जाने का मामला मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के दरबार पहुंचा। इस पर पालिका एवं डेयरी संचालक गंभीर हुए। नगर को डेयरी संचालकों ने आठ सेक्टरों में बांटा और नालों में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों पर निगरानी के लिए कमेटी गठित की गई। वहीं, नगर की एक मुख्य कमेटी गठित की गई है। जिसमें हाजी मुन्ना, हाजी अकबर, हाजी वकील को शामिल किया गया। नगर में पालिका एवं डेयरी संचालकों के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को नाली एवं नालों की सफाई के लिए अभियान चलाया। इस दौरान कालंद चुंगी, मोहल्ला भाटवाड़ा, मोहल्ला घोसियान क्षेत्र में सफाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें