फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर लगे भूकंप के झटके, सहमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम/मेरठ। महानगर में बुधवार दोपहर करीब 12:36 बजे भूकंप के झटके महसूस होने पर शहरवासी सहम गए। भूकंप की तीव्रता काफी कम रही। किसी नुकसान की कहीं से खबर नहीं मिली।
विज्ञापन

शहर के घने मोहल्लों के अलावा मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में रहने वाले लोग भी भूकंप आने का शोर मचने पर घरों से बाहर निकल आए। पल्लवपुरम निवासी अरुण चौधरी ने बताया कि कुछ ही सेकेंड का झटका लगा और फिर सब सामान्य हो गया था। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि भूकंप का केंद्र उज्बेकिस्तान था। यहां पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का रिएक्टर स्केल नहीं मापा गया है, क्योंकि उसकी गति बहुत ही धीमी थी। ठीक से पता भी नहीं चल सका। मेरठ जोन चार में आता है। यह भूकंप की दृष्टि से अतिसंवेदनशील श्रेणी में आता है। इससे पहले भी कई बार भूकंप के झटके लग चुके हैं। बार-बार भूकंप का आना भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें